Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस विशेष महाधिवेशन में १८ बूँदे संकल्प प्रस्ताव पेश

 

काठमांडू, पुस २८ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री विश्वप्रकाश शर्मा ने राजनीतिक और सांगठनिक विषयों को लेकर पार्टी में जो त्रुटियां हैं उन्हें सुधारने के लिए विशेष महाधिवेशन में १८ बूँदे संकल्प प्रस्ताव पेश किया है ।
सोमवार (पुस २८) विशेष महाधिवेशन में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है । शर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल, गैरआवासीय नेपाली नागरिक मुद्दा, राजनीतिक नियुक्ति, पार्टी भीतर उम्मीदवार चयन आदि विषयों में १८ बुँदे संकल्प प्रस्ताव पेश किया है ।
उन्होंने इस बात पर जोड़ दिया है कि चुनाव होना, नई सरकार का बनना, लेकिन प्रधानमंत्री वही पुराने लोग बनेंगे । यह जो गलत अभ्यास है इसमें सुधार करने की आवश्यकता है । इससे नागरिकों में वितृष्णा फैल रही है । उनके प्रस्ताव में कहा गया है कि “भविष्य में नेपाली कांग्रेस की ओर से कोई भी दो बार से ज्यादा प्रधामंत्री नहीं बनेंगे।’’
उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि गैरआवासीय नेपाली नागरिकों का मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा ।
राजनीतिक नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव में कहा गया है कि – राजनीतिक नियुक्तियां विषयगत योग्यताओं के आधार पर नहीं की जाती हैं, जिससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचती है । इसे बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं ।

यह भी पढें   श्रम संस्कृति दवारा पर्चा दिखाते हुए संसद में प्रदर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *