Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष महाधिवेशन पक्षधरों ने किया सीताराम के नेतृत्व में नई टीम का गठन

 

काठमांडू, पुस २९ – नेपाली कांग्रेस विशेष महाधिवेशन पक्षधरों ने नई चुनाव समिति का गठन किया है । भृकुटीमंडप में जारी विशेष महाधिवेशन से डेमोक्रेटिक लॉयर्स एशोसिएशन (डीएलए)के अध्यक्ष सीताराम केसी के संयोजकत्व में चुनाव समिति का गठन किया गया ।
इससे पहले के समिति को भंग कर केसी के संयोजकत्व में नई समिति का गठन किया गया है । इससे पहले पार्टी ने खम्बबहादुर खाँती के नेतृत्व में चुनाव समिति बनाई थी ।
समिति के सदस्यों में अशोक पोखरेल, गोकर्ण बंजाडे, आरसी विमल पौडेल और रामचन्द्र गौतम हैं । भृकुटीमंडप में महाधिवेशन का बंदसत्र जारी है । अब बाकी प्रक्रिया शुरु करने की नेताओं ने जानकारी दी है । नई समिति चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी । अभी संस्थापन पक्ष के साथ वार्ता हो रही है ।

यह भी पढें   हमारी पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी – कबिन्द्र बुर्लाकोटी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *