Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड और नेपाल ने ली शपथ

 

काठमांडू, पुस २९ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, सहसंयोजक माधवकुमार नेपाल ने शपथ लिया है । उन्होंने जेष्ठ सदस्य नंदकुमार प्रसाईं के साथ शपथ ली है । उन्होंने पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धान्त, कार्यक्रम और नीतियों को दृढता के साथ अनुसरण करने की प्रतिज्ञा ली है ।
जिसके अन्तर्गत पार्टी एकता बचाने, स्वच्छ एवं नैतिक आचरणयुक्त जीवन बिताने आदि विषय है । सभी प्रकार के प्रतिक्रियावादी शक्ति, गलत बिचार और गलत व्यवहार के विरुद्ध दृढतापूर्वक लड़ने की भी ली है । तत्कालीन नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी आदि के दलों को मिलाकर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी बनी है । नवगठित पार्टी के केन्द्रीय सदस्य आज पद तथा गोपनियता की शपथ ले रहे हैं । शपथ के बाद जेष्ठ सदस्य प्रसाईं ने संयोजक प्रचण्ड और सहसंयोजक माधव कुमार नेपाल को परिचयपत्र समेत हस्तान्तरण किया है ।
अब वे अन्य केन्द्रीय सदस्यों को शपथ दिलवाएंगे । २४९९ केन्द्रीय सदस्यों को शपथ दिलाने की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *