Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महामंत्री थापा,शर्मा ने सभापति देउवा से कहा –आप निष्क्रिय हों

 

काठमांडू, पुस ३० – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा से बातचीत को समाप्त कर दोनों महामंत्री गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा बाहर आ गए हैं । वे दोनों निर्णायक बातचीत के लिए देउवा निवास पहुँचे थे । कुछ ही देर पहले वो दोनों बातचीत समाप्त कर बाहर निकलें हैं ।
देउवा के निवास पर हुई बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। पिछली वार्ताओं के विफल होने के बाद, देउवा ने बुधवार सुबह दोनों महामंत्रियों, गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा को बातचीत के लिए बुलाया था।
उन्होंने देउवा से आग्रह किया कि ‘आश्विन २८ की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में आप जैसे आए थे उससे आपका सम्मान बढ़ा, आप फिर से सक्रिय क्यों हो गए ? इससे आपका सम्मान नहीं बढ़ेगा आप निष्क्रिय हों । ’
उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका । यह बातचीत लगभग ४५ मीनट चली ।
सभापति देउवा के साथ हुई चर्चाओं में कोई ठोस निर्णय नहीं निकलने के बाद, महामंत्री चुनाव समिति को सूचित करने और चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढें   एमाले सचिवालय की बैठक स्थगित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *