Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के भीतर सहमति होने की संभावना न्यून

 

काठमांडू, पुस ३० – नेपाली कांग्रेस के भीतर सहमति की संभावना बहुत कम होती दिख रही है । विशेष महाधिवेशन पक्ष से वार्ता में भाग लेने वाले एक नेता के अनुसार अब सहमति होने की संभावना अत्यन्त ही कम दिख रही है ।
उन्होंने बताया कि ‘कार्यकारी भूमिका से सभापति को हटाने के विषय को लेकर वे तैयार नहीं है । उन्होंने बताया कि वे कहकर गए कि सभापति से बात करके आते हैं सो वापस आए ही नहीं । इससे यही समझ में आता है कि कार्यकारी भूमिका से हटटे के लिए सभापति तैयार नहीं हुए इसलिए पुनः विमर्श में नहीं आए । उनकी तरफ से दुबारा बातचीत करने को लेकर कोई बात आई नहीं है लेकिन हमारी तरफ से हम एकबार और प्रयास करेंगे ।
उन्होंने कहा कि ‘विशेष महाधिवेशन दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है । सहमति होगी इस आशा को रखते हुए प्रतिनिधियों को यहाँ रोक कर रखना भी संभव नहीं है । उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि उनकी ओर से संवाद का क्रम समाप्त हो चुका है । लेकिन हमारी ओर से हम बातचीत का प्रयास करेंगे, अगर वे तैयार नहीं हुए तो चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी ।’

यह भी पढें   बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा भादौ20(5सितंवर)को, तैयारी शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com