रवि का मामला वापस लेने की सरकार की तैयारियां चिंताजनक – महेश बस्नेत
काठमांडू, पुस ३० – नेकपा एमाले के सचिव महेश बस्नेत ने दाबा किया है कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछान पर लगे सम्पत्ति शुद्धीकरण और संगठित अपराध संबंधी सभी मुद्दों को सरकार गोप्य रूप से वापस लेने का गृहकार्य कर रही है । इस विषय को लेकर उन्होंने कहा कि यह खबर अत्यन्त ही गंभीर और चिन्ताजनक है । उनका कहना कि यह प्रक्रिया न्याय नहीं बल्कि सरकार द्वारा अपराध को छिपाने की साजिश की जा रही है ।
बस्नेत का मानना है कि सरकार का ऐसा कदम लोकतंत्र, कानून के शासन और न्याय व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा है कि जन दबाव और एक स्वतंत्र न्यायपालिका की दृढ़ और निष्पक्ष भूमिका अपरिहार्य हो गई है।


