कांग्रेस विशेष महाधिवेशन ः शर्मा और पौडेल ने दी महामंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी
काठमांडू, पुस ३० – नेपाली कांग्रेस के दूसरे विशेष महाधिवेशन में विश्वप्रकाश शर्मा और प्रदीप पौडेल ने महामंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दी है । चुनाव समिति स्रोत के अनुसार रविवार से भृकुटीमंडप में जारी दूसरे विशेष महाधिवेशन में कांग्रेस नेता शर्मा ओर पौडेल ने महामंत्री के लिए अपनी उम्मीदवारी दी है । इसी तरह सभापति पद के लिए केवल गगन थापा की एकल उम्मीदवारी है । आज ही सुबह थापा और शर्मा सहमति के लिए सभापति शेरबहादुर देउवा से वार्ता करने गए थे लेकिन यह वार्ता असफर रही । चुनाव समिति संयोजक सीताराम केसी के अनुसार दोपहर १ बजे नामावली सार्वजनिक की जाएगी ।

