Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संस्थापन समूह द्वारा महाधिवेशन पक्षधर नेताओं पर कारवाई की तैयारी

 

काठमांडू, पुस ३० – नेपाली कांग्रेस के संस्थापन समूह द्वारा कहा गया है कि महाधिवेशन पक्षधर के नेताओं पर कारवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है । संस्थापन समूह के एक नेता ने जानकारी दी है कि महामन्त्रीद्वय गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा के साथ उन सभी नेताओं पर कारवाई की जाने की तैयारी की जा रही है जिन्होंने महाधिवेशन में भाग लिया है ।
उन्होंने बताया कि संस्थापन पक्ष इस निष्कर्ष पर पहुँची है कि विशेष महाधिवेशन पक्षधरों के चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और मनोनयन की अंतिम सूची सार्वजनिक करने के बाद कारवाई करने के अलावे उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है ।
गगन थापा ने सभापति में अपनी उम्मीदवारी दर्ता की है । नेता ने बताया कि चुनाव समिति के अन्तिम नामावली सार्वजनिक करने के साथ ही कारवाई पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के संस्थापन इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com