Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय समिति की बैठक शुरु

 

काठमांडू, पुस ३० –  नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय समिति की बैठक शुरु हो गई है । सुबह ८ बजे बुलाई गई बैठक ६ घंटे के बाद शुरु हुई है । कल १ बजे बुलाई गई बैठक साढे ७ बजे शुरु हुई लेकिन तुरंत ही स्थगित कर दी गई थी । बैठक कार्यवाहक सभापति पूर्णबहादुर खड्का की अध्यक्षता में शुरु हुई है ।
नेपाली कांग्रेस के भीतर विशेष महाधिवेशन और नियमित महाधिवेशन के विषय में बहुत ज्यादा विवाद हो रहा है । विवाद के ही बीच महामंत्रीद्वय गगनकुमार थापा और विश्वप्रकाश शर्मा ने विशेष महाधिवेशन का आह्वान किया था । विशेष महाधिवेशन में अभी नेतृत्व चयन के लिए मनोनयन आदि का काम हो रहा है । विवाद समाधान के लिए सभी नेता जमा हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *