Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापा और शर्मा पर संस्थापन समूह ने की कारवाई

 

काठमांडू, पुस ३० – नेपाली कांग्रेस के महामन्त्रीद्वय गगनकुमार थापा और विश्वप्रकाश शर्मा पर पार्टी संस्थापन समूह ने कारवाई की है । संस्थापक समूह का कहना है कि पार्टी निर्णय विपरीत विशेष महाधिवेशन आह्वान किया गया है । इसलिए उन दोनों पर कारवाई की जा रही है । थापा और शर्मा सहभागी केन्द्रीय समिति की बैठक द्वारा ही पार्टी के नियमित महाधिवेशन को लेकर यह निर्णय लिया गया था कि पुस में संभव नहींहोने के कारण वैशाख में अधिवेशन किया जाएगा । इसमें सहमति भी हुई थी । लेकिन इसमें दोनों ने उक्त निर्णय में अलग मत रखा था ।
इसी बीच नेपाली कांग्रेस के कार्यवाहक सभापति पूर्णबहादुर खड्का ने कहा है कि महामन्त्रीद्वय द्वारा धोखा दिया गया है । पार्टी कार्यालय सानेपा में आज हो बैठक में उन्होंने यह बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com