Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गगन थापा  निर्विरोध सभापति,थापा ने लिया शपथ ग्रहण, अन्य का शपथ ग्रहण आज

 

१ माघ, काठमाडौं ।

काठमाडौं के भृकुटीमण्डप में हुए नेपाली कांग्रेस के दूसरे विशेष महाधिवेशन से गगन थापा  निर्विरोध सभापति चुने गए हैं ।

निर्वाचन आयोग ने सभापति थापासहित पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्याें की सूची पढ कर  निर्विरोध निर्वाचित हाेने की जानकारी दी है । निर्विरोध निर्वाचित हाेने के बाद सभापति थापा का  शपथ ग्रहण भी हाे चुका है ।

अन्य पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्य का आज   शपथ ग्रहण हाेगा  ।

यह भी पढें   पूर्व राजदूत उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘पारदर्शी समाज’ नामक संगठन का गठन

नेपाली कांग्रेस के उपसभापति चुनने की प्रक्रिया   नये केन्द्रीय कार्यसमिति विधि से  द्वारा चुने जाने की जानकारी शर्मा ने दी है ।

उपसभापति में विश्वप्रकाश शर्मा तथा पुष्पा भुसाल चयन हुए हैं । महामन्त्री में प्रदीप पौडेल तथा गुरुराज घिमिरे का चयन हुआ   है ।

सहमहामन्त्री महिला काेटा में डिला संग्रौला, दलित में प्रकाश रसाइली, आदिवासी में बहादुरसिंह लामा, खसआर्य में उदय शम्शेर जबरा, मधेशी में मुक्ताकुमारी यादव, मुस्लिम में फरमुल्लाह मन्सुर, थारु में योगेन्द्र चौधरी, पिछडे क्षेत्र से कर्णबहादुर बुढा चयनित हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed