Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालपुरी दिव्य धाम त्रिवेणी में महन्त मजराज पुरी का तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी
नवलपरासी(पूर्व) के विनयी त्रिवेणी गांवपालिका वार्ड नंबर ६ त्रिवेणीधाम नारायणी नदी के तट पर स्थित बालपुरी दिव्य धाम में स्वर्गीय महन्त मजराज पुरी का तृतीय पुण्यतिथि भजन कीर्तन करते हुए भण्डारा के साथ सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर गण्डकी प्रदेश , लुम्बिनी प्रदेश और मित्र राष्ट्र भारत के बिहार उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु भक्त जनों एवं साधु-संतों का गरिमामय उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर महन्त मोहन पुरी ने स्वर्गीय महन्त मजराज पुरी के जीवनी , बापुरी मठ दिव्य धाम , त्रिवेणी संगम और वाल्मीकि आश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालु भक्त जनों को मार्गदर्शन किया।
त्रिवेणी गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम क्षेत्र विकास समिति के अधिकृत झपेन्द्रश्वर भुषाल , त्रिवेणी यूवा समाज संस्था के अध्यक्ष अमर क्षेत्री के साथ ही त्रिवेणी धाम के व्यवसायियों का गरिमामय उपस्थिति रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *