Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवि का मामला वापस लेने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर

 

काठमांडू, १६ जनवरी । संपत्ति शुद्धिकरण और भ्रष्टाचार संबंधी विषय को लेकर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने के खिलाफ देश के कई अदालत में मुद्दा पंजीकृत है । उनके खिलाफ दायर मुद्दा (आरोपपत्र) में संशोधन की अनुमति देने के महान्यायाधिवक्ता के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई है । युवराज पौडेल ने महान्यायाधिवक्ता के इस निर्णय को संविधान और कानून के विपरीत बताते हुए उसे रद्द करने की मांग के साथ याचिका दायर की है ।
सुप्रीम कोर्ट की मुद्दा महाशाखा में दायर इस रिट याचिका का फिलहाल कर्मचारियों द्वारा अध्ययन किया जा रहा है । पौडेल ने यह आशंका जताई है कि मामला वापस लिया जा सकता है, इसलिए किसी भी तरह की आगे की कार्रवाई रोकने के लिए अंतरिम आदेश जारी करने की भी मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *