नेपाली कांग्रेस का शेर बहादुर देउवा के प्रति आभार जताने का निर्णय
काठमांडू, माघ ३ – नेपाली कांग्रेस ने निवर्तमान सभापति शेरबहादुर देउवा का लम्बे समय तक पार्टी का नेतृत्व करने को लेकर आभार जताने का निर्णय किया है । विशेष महाधिवेशन से चयन हुए केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि देउवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाए ।
बैठक में हुए निर्णय को सुनाते हुए प्रवक्ता देवराज चालिसे ने कहा कि ‘शेरबहादुर देउवा जी ने लम्बे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया है । उनके प्रति हार्दिक आभार करने का निर्णय बैठक ने की है ।’ उन्होंने बताया कि ‘उनके अभिभावकीय भूमिका निर्वाह करने का उन्हें पूरा विश्वास है । ’ पार्टी सभापति गगन थापा के नेतृत्व में नयाँ बानेश्वर स्थित एक पार्टी प्यालेस में पार्टी की यह बैठक हुई ।

