Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस उप सभापति शर्मा के उम्मीदवार नहीं बनने के बाद नए नाम की सिफारिश

 

काठमांडू, माघ ३ – नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा के इस घोषणा के बाद कि वे प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन में अपनी उम्मीदवारी नहीं देंगे, इस घोषणा के बाद झापा निर्वाचन क्षेत्र नं १ से नए नाम की सिफारिश की गई है । शुक्रवार को हुई कांग्रेस क्षेत्र नं १, क्षेत्रीय समिति की बैठक ने पाँच लोगों के नाम केन्द्रीय समिति में सिफारिश करने की जानकारी क्षेत्रीय सभापति इन्द्र बुढाथोकी ने दी है ।
सिफारिश होने वालों में अखिल नेपाल फुटवॉल संघ (एन्फा)के अध्यक्ष पंकजविक्रम नेम्वाङ, अधिवक्ता अशोककुमार पोखरेल, बिना तामाङ, गौतम मजुमदार और सुवेशकुमार पनेरू हैं । पार्टी के तत्कालीन महामंत्री एवम् वर्तमान उपसभापति शर्मा विसं २०७९ के निर्वाचन में इसी क्षेत्र से प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे ।
गत महीना पार्टी क्षेत्रीय समिति ने उपसभापति शर्मा का नाम एकल उम्मीदवार के रूप में सिफारिश की थी । लेकिन शर्मा ने घोषणा की कि इस बार वो उम्मीदवार नहीं बनेंगे । उनके इस घोषणा करने के बाद पुनः नया नाम सिफारिश किए जाने की जानकारी क्षेत्रीय सभापति बुढाथोकी ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *