Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग द्वारा एकतर्फी रूप में निर्णय लिया गया

 

काठमांडू, माघ ३ – नेपाली कांग्रेस (देउवा पक्ष) के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक ने निर्वाचन आयोग के निर्णय को अस्वीकार कर दिया है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में आज हुई बैठक में कहा गया है कि आयोग द्वारा माघ २ गते को जो निर्णय लिया गया है वह नेपाल के संविधान, प्रचलित कानून और पार्टी के विधान विपरीत है । बैठक के निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए नेता डा. प्रकाशशरण महत ने कहा कि आयोग का निर्णय ‘दुराशयपूर्ण’ और ‘दूषित मनसाय’ से प्रेरित है ।
महत ने बताया कि बैठक ने यह निर्णय लिया है कि आयोग के निर्णय विरुद्ध संवैधानिक तथा कानूनी उपाय की ओर लगेंगे । उन्होंने कहा कि हम कल ही इसके खिलाफ सर्वोच्च अदालत में जा रहे हैं, और हमें विश्वास है कि सर्वोच्च अदालत से हमें न्याय मिलेगा ।
महतले निर्वाचन आयोग पर यह आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा किए गए विशेष महाधिवेशन की वैधानिकता और उपस्थित लोगों की संख्या तक की जाँच नहीं कर एकतर्फी निर्णय किया है । हमें भी बुलाना चाहिए था लेकिन हमें न तो बुलाया गया न ही हमारे पक्ष को सुना गया । एक औपचारिकता भी पूरी नहीं की गई । एकतर्फी रूप में निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com