Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घासीराम सरजू देवी तापडिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदों को सामग्री वितरण 

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा,जोगबनी , विराटनगर सीमा क्षेत्र।घासीराम सरजू देवी तापडिया सेवा ट्रस्ट, जोगबनी के तत्वावधान में शनिवार बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में पचास जरूरतमंदों के बीच बेडरोल , कम्बल , बिस्तर , तकिया बेडशीट का वितरण किया गया । यह कार्यक्रम स्वर्गीय घासीराम तापडिया की 21वीं पुण्यतिथि तथा स्व. सरजू देवी तापड़िया एवं पवन तापडिया की स्मृति में किए जाने की जानकारी कार्यक्रम संयोजक नारायण प्रसाद तापडिया , संस्था के सचिव कमल तापडिया , अध्यक्ष भीखमचंद्र तापडिया ने संयुक्त रूप से दी है । बता दे कि समाजसेवी घासीराम तापडिया जीवित रहते महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय का निर्माण सहित दशकों तक दिल्ली के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बीएन खन्ना को बुलाकर लोगों का मुफ्त सफल आपरेशन सहित विभिन्न सामाजिक कार्य में सक्रिय रहते थे ।  आगामी दिनों में भी संस्था के द्वारा  विभिन्न कार्यक्रम करने की जानकारी दी। इस मौके पर इंद्र चंद्र जी तापडिया  , नंदू जी तापडिया , डा. सुशील तापडिया , अर्चना तापडिया  , राजू तापडिया , श्याम तापड़िया , रोहित तापडिया  , डा अनुज तापडिया अन्य तापडिया परिवार के सदस्यगण मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *