Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव मैदान में ३९५ महिला उम्मीदवार

 

काठमांडू, माघ ७ – फागुन २१ गते को होने जा रहे प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव के लिए मंगलवार देशभर में उम्मीदवारी दर्ता की गई है ।
प्रतिनिधिसभा के चुनाव के लिए प्रत्यक्ष की ओर से १६५ पद के लिए, ११ सौ ८७ स्वतन्त्र सहित ६८ राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारी दी है ।
चुनाव आयोग के प्रारम्भिक सूची के अनुसार, ३९५ महिला उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी दर्ता करवाई है । इसमें राजनीतिक दलों की ओर से २३५ और स्वतन्त्र से १६० महिला उम्मीदवारों ने मनोनयन दर्ता की है ।
देशभर में ३४ सौ ८४ लोगों ने उम्मीदवारी दर्ता की है । जिसमें तीन हजार ८८ पुरुष और अन्य एक उम्मीदवार है । राजनीतिक दलों की ओर से दो हजार २९७ लोगों ने उम्मीदवारी दर्ता की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com