Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उम्मीदवारों के खिलाफ आज से शिकायत दर्ज

 

काठमांडू, माघ ७ – प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए उम्मीदवारी देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ आज से शिकायतें दर्ज की जा सकती है । चुनाव आयोग के चुनावी कार्यतालिका अनुसार चुनाव के लिए जिन्होंने अपनी उम्मीदवारी दी है उनके खिलाफ आज से शिकायतें दर्ज की जा सकती है । इन शिकायतों के बाद माघ ८ गते की शाम ५ बजे को उम्मीदवारी पत्र और शिकायतों पर जाँच पड़ताल एवं आवश्यक निर्णय कर अंतिम नामावली प्रकाशन करने की जानकारी आयोग ने दी है ।
आयोग ने बताया है कि माघ ९ गते सुबह १० बजे से १ बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है । उसी दिन दोपहर १ बजे से लेकर ३ बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम नामावली प्रकाशित की जाएगी और दिन के ४ बजे से लेकर शाम के ७ बजे तक उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान की जाएगी । कार्यवाहक प्रमुख चुनाव आयुक्त रामप्रसाद भण्डारी ने बताया है कि उम्मीदवारी दर्ता बहुत ही उत्साहजनक और शान्तिपूर्ण तरीके से हुई है ।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com