Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस केन्द्रित दल द्वारा गठित  संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा में चुनावी तालमेल संभव नहीं हाे सका

 

काठमाडौँ ।

मधेस केन्द्रित दल द्वारा गठित  संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा में चुनावी तालमेल संभव नहीं हाे सका है ।

चुनाव की घोषणा के साथ ही मोर्चा की बैठक में मोर्चा के दलाें के बीच चुनावी तालमेल का  निर्णय किया गया था। किन्तु अन्तिम तक प्रयास करने पर भी सहमति नहीं हाे सकी है ।

मोर्चा ममें उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, राजेन्द्र महतो नेतृत्व की राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी नेपाल, डा.सिके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी तथा रेशम चौधरी संरक्षण वाली नागरिक उन्मुक्ति पार्टी नेपाल । किन्तु, इन दलाें के बीच में कहीं तालमेल नहीं हाे सका है । सीके राउत तथा उपेन्द्र यादव के बीच तालमेल नहीं हाेने के कारण उपेन्द्र यादव सप्तरी–२ छाेड कर सप्तरी–३ में गए हैं ।

यह भी पढें   सिद्धार्थ बैंक और दराज ने दशैं पर ‘10–10 दशैं धमाका’ ऑफर किया लॉन्च

सप्तरी–२ से सिके राउत प्रतिनिधि हैं । वहाँ जसपा नेपाल ने उमेश यादव काे टिकट दिया है ।  उपेन्द्र यादव के सामने सप्तरी–३ में जनमत पार्टी ने सुरेन्द्र मधेशी काे टिकट दिया है ।   सर्लाही–२ में राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने अपनी उम्मेदवारी दी है । वहाँ जसपा नेपाल ने भरत चौधरी काे टिकट दिया है । जनमत पार्टी ने भी अपना प्रतिनिधि खडा किया है ।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

राष्ट्रिय मुक्ति पार्टी नेपाल ने उपेन्द्र यादव के सामने सप्तरी–३ में गजेन्द्र मण्डल काे खडा किया है । जनमत पार्टी के अध्यक्ष सिके राउत के सामने सप्तरी–२ में अनीश अन्सारी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com