Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों की सूची आज प्रकाशित

काठमांडू, माघ ८ – चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनिधि सभा सदस्यों के उम्मीदवारों की सूची आज प्रकाशित की जाएगी । चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि मंगलवार उम्मीदवारी दर्ता करने वाले उम्मीदवारों की सूची आज प्रकाशित की जाएगी ।
मंगलवार के शाम तक उम्मीदवारी दर्ता होने के बाद आयोग ने बुधवार को उम्मीदवारों के खिलाफ जिन्होंने शिकायतें दर्ज की उनकी शिकायतों को लिया । बुधवार सुबह १० बजे से लेकर दोपहर ३ बजे तक उम्मीदवारों के योग्यता संबंधी शिकायतें आयोग द्वारा ली गई हंै । आयोग ने बताया कि बुधवार की शाम को ही शिकायतों पर जाँच पड़ताल करने का जो काम था वो हो गया है । आज सूची प्रकाशित करने की आयोग की तैयारी है । आयोग की कार्यतालिका अनुसार आज शाम ५ बजे से ७ बजे उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी ।
इसी तरह माघ ९ गते शुक्रवार की सुबह १० बजे से लेकर १ बजे तक का समय दिया गया है कि यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहे तो ले सकते हैं । माघ ९ गते दोपहर १ बजे से ३ बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी । उसी दिन ४ बजे से लेकर ७ बजे तक उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान कर दिया जाएगा । इस बार पुरुष ३०८९, महिला ३९६ और तीसरे लिङ्गी एक को मिलाकर तीन हजार ४८६ उम्मीदवारी दर्ता हुई है । इसी तरह इसबार ९६ लाख ६३ हजार ३५८ पुरुष, ९२ लाख ४० हजार १३१ महिला और अन्य २०० को मिलाकर, एक करोड ८९ लाख ०३ हजार ६८९ मतदाता चुनाव में शामिल होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *