Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या कहता है मौसम विभाग आज और कल के मौसम को लेकर

काठमांडू, माघ ८ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि हाल नेपाल में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव देखा जा रहा है । जिसके प्रभाव से कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाडी तथा हिमाली हिस्सों में आंशिक रुप से बादल लगे है । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ है । वैसे तराई के कुछ का स्थानों में कुहासा छाया है । आज दिन में तराई के कुछ स्थानों में कुहासा छाया रहेगा । कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
आज रात तराई के कुछ स्थानों में कुहासा रहेगा । कोशी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और सुदूर पश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तथा बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि कल से लुम्बिनी प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश की संभावना है साथ ही गण्डकी प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों के कुछ स्थानों में मध्यम बर्फबारी होने की भी संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *