रेशमलाल निर्वाचन आयोग के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च अदालत की शरण में
अपनी उम्मीदवारी खारिज हाेने के बाद नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष रेशमलाल चौधरी निर्वाचन आयोग के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च अदालत की शरण में गए हैं ।
उनका मानना है कि निर्वाचन अधिकृत ने गैरकानुनी रुप में उनकी उम्मीदवारी रद्द किया है । इसलिए उन्हाेंने निर्वाचन अधिकृत के कार्यालय, कैलाली क्षेत्र नम्बर २ के निर्वाचन अधिकृत का निर्णय बदर करने की माँग की है ।
उन्होंने यह भी मांग की है कि उनकी उम्मीदवारी बनी रहे और उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाए।
उनकी पिटीशन पर अगले रविवार को सर्वाेच्च में शुरुआती सुनवाई होगी। उन्होंने कैलाली-1 से अपनी उम्मीदवारी दी थी ।


