नेपाल में ही अवसरों की पहचान करें – प्रधानमंत्री कार्की
काठमांडू, माघ ११ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आग्रह किया है कि नेपाल के भीतर ही अवसरों की पहचान करें । रविवार काठमांडू में आयोजित नेपाल खुला विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधन करते हुए प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि स्वदेश में ही रहकर देश बनाना चाहिए । उन्होंने युवा विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि नेपाल में ही अवसरों की पहिचान करें ।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें देश के सामने आने वाली सभी समस्याओं का डटकर सामना करना चाहिए, न कि उनसे भागना चाहिए ।
मारोह में कुलपति समेत रही प्रधानमन्त्री कार्की ने विज्ञान, स्वास्थ तथा प्रविधि संकाय, सामाजिक शास्त्र तथा शिक्षा संकाय और व्यवस्थापन तथा कानून संकाय को मिलाकर पाँच सौ ४५ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दीक्षित किया । समारोह में एक सौ ९१ की उपस्थिति थी । प्रधानमंत्री कार्की ने स्नातक और स्नातकोत्तर तह में उत्कृष्टता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति पदक भी वितरण किया ।

