Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सद्भावना पार्टी उपाध्यक्ष एवं पूर्वसभासद् कुसवाहा पुलिस हिरासत में

 

shiva chandrakushwahaकाठमांडू, ११ श्रावण
जिला प्रहरी कार्यालय बारा ने पूर्व सभासद तथा सद्भावना पार्टी के उपाध्यक्ष शिवचन्द्र कुसवाहा को १५ दिन के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है । जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर कुसुवाह को गत श्रावण ८ गते प्रहरी ने अपने कार्यालय में बुलाया था । इसका कारण था– बारा जिला वरियारपुर गाँव में रहे और वर्षों से विवादित १ कठ्ठा १९ धुर जमीन को लेकर गाँउबासी और कुसवाहा पक्ष बीच झड़प हुआ था । कुसवाहा के कथना अनुसार उक्त जमीन उन्हों ने खरीद किया है । लेकिन कुछ गाँववासी उनकी बात अस्वीकार करते हैं ।
इसी मामला को लेकर कुसवाहा और गाँवबासी के बीच झडप  हुई थी । झडप कें क्रम में स्थानीय गम्भीरा साह हलुवाई, सुरेशप्रसाद चौरसिया, मुक्ति नारायण चौरसिया लगायत कुछ व्यक्ति घायल हुए हैं । कुसवाहा पक्ष के व्यक्तियों ने १२ स्थानीयबासी के घर में भी तोड़फोड़ किया था । उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को प्रहरी थाना में बुलाकार अनुसन्धान करने का प्रयास किया । पुलिस का दावा है कि कुसवाहा ने अनुसन्धान के लिए सहयोग नहीं किया । बारा पुलिस का कहना है– कुसवाहा ने प्रहरी उपरीक्षक लोकेन्द्रबहादुर मल्ल और प्रहरी नायब उपरीक्षक रवीन्द्र रेग्मी को दुव्र्यहार किया है । उसके बाद ही पुलिस ने उनको हिरासत में लिया है । प्रहरी उपरीक्षक मल्ल ने दावा किया है कि कुशुवाह विवादित और गुण्डागर्दी पृष्ठभूमि से सम्बन्धित हैं । कुसुवाहा के विरुद्ध सार्वजनिक अपराध सम्बन्धी मुद्दा दर्ज किया गया है ।
स्मरण रहे, कुशवाह पहली संविधानसभा निर्वाचन में बारा क्षेत्र नं. २ से प्रत्यक्ष निर्वाचित एमाओवादी सभासद थे । दूसरी संविधानसभा निर्वाचन में एमाओवादी ने उनको टिकट नहीं दिया । यही कारण वह निर्वाचन के कुछ ही दिन पहले राजेन्द्र महतो नेतृत्व वाली सद्भावना पार्टी प्रवेश किया और टिकट लिया । इसके साथ–साथ वह सद्भावना के उपाध्यक्ष भी बने । लेकिन निर्वाचन में पराजित होने के कारण पार्टी राजनीति में कुसवाहा कम ही सक्रिय रहते थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *