नेपाली कांग्रेस आमसभा फागुन ७ गते जनकपुर में
काठमांडू, माघ १२ – नेपाली कांग्रेस फागुन ७ गते जनकपुर में आमसभा करने जा र।ही है । प्रवक्ता देवराज चालिसे के अनुसार प्रजातन्त्र दिवस के अवसर पर फागुन ७ गते जनकपुर में आमसभा होगी ।
उन्होंने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि ‘त्याग और समर्पण के पवित्र भूमि – शहीद नगरी जनकपुरधाम में ऐतिहासिक आमसभा, नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सभापति गगनकुमार थापा के साथ ही अन्य केन्द्रीय नेताओं द्वारा संबोधन किया जाएगा । ये विशेष आमसभा प्रजातन्त्र दिवस फागुन ७ गते करना तय किया गया है ।’ कांग्रेस माघ १६ गते जनकपुर में सभा करने वाले थे लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है । चुनाव आयोग ने फागुन ४ गते से लेकर १८ गते तक ही चुनाव प्रचार प्रसार करने का समय दिया है ।


