Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस मधेश के मुद्दों पर अपना ध्यान देगी – गगन थापा

 

काठमांडू, माघ १४ – नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा सर्लाही क्षेत्र नंबर ४ के उम्मीदवार गगनकुमार थापा ने कहा कि विगत में जो मधेश आन्दोलन हुए वो नेपाली कांग्रेस के प्रति असंतुष्टि की अभिव्यक्ति थी ।
उन्होंने कहा कि तराई में बहुत से मुद्दें हैं जिन्हें कांग्रेस को उठाना चाहिए लेकिन समय में ऐसा नहीं कर पाए जिससे मधेश में नये पार्टियों और आन्दोलनों का उदय हुआ ।
सभापति थापा ने बताया कि कांग्रेस ने बाद में आत्मसमीक्षा करते हुए मधेश के मुद्दें को संबोधन करके आगे बढ़ने की दिशा में कदम बढ़ाया लेकिन पिछले कुछ समय में पार्टी को ही कमजोर मानने की बढ़ती प्रवृत्ति और अन्य दलों के साथ अनावश्यक गठबंधन बनाने के अभ्यास ने पार्टी को कमजोर बना दिया है ।
उन्होंने कहा कि यद्यपि कांग्रेस ने समय–समय पर विभिन्न दलों के साथ गठबंधन किया है, लेकिन मधेश केंद्रित मुद्दों को मधेशी दलों पर छोड़ने की प्रवृत्ति के कारण कांग्रेस कमजोर हो गई है, अब वह सुधार करेगी और मधेस के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *