Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव से पहले राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की विदेश यात्रा

 

काठमांडू, माघ १४ – सरकार फागुन २१ गते प्रतिनिधिसभा के चुनाव कराने की तैयारी में है । इस तैयारी के समय में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव विदेश भ्रमण की तैयारी में लगे हैं ।
विदेश मंत्रालय स्रोत के अनुसार राष्ट्रपति पौडेल माघ १८ गते जापान के चार दिनों की औपचारिक भ्रमण के लिए वहाँ जाने की तैयारी में हैं । नेपाल–जापान कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापना के ७० वें वर्षगाँठ के अवसर पर राष्ट्रपति पौडेल को जापान भ्रमण के लिए बुलाया गया है । ये जानकारी विदेश मंत्रालय स्रोत ने दी है ।
नेपाल और जापान बीच सन् १९५६ सितंबर १ (वि.सं.२०१३ भाद्र १७) में कूटनीतिक संबंध स्थापना हुई । अभी जापान में भी चुनाव की तैयारी हो रही है ।
जिस दिन राष्ट्रपति पौडेल स्वदेश लौटेंग उसी दिन उपराष्ट्रपति यादव युएई जाने वाले है । युएई में होने जा रहे ‘वल्र्ड गवर्मेन्ट समिट’ में भाग लेने के लिए यादव जा रहे हैं । ये जानकारी मन्त्रालय स्रोत ने दी है । उपराष्ट्रपति यादव का युएई जाने का कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका था । राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति एक ही बार देश से बाहर नहीं रहने की परम्परा है । इसलिए राष्ट्रपति पौडेल को भ्रमण को बहुत छोटा बनाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *