Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल ने पूर्वमन्त्री  प्रदीप यादव सहित ८ लोगों को  पार्टी से निष्कासन किया

 

१४ माघ, काठमाडौं ।pp

जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने पूर्वमन्त्री  प्रदीप यादव सहित ८ लोगों को  पार्टी से निष्कासन कर दिया है ।

प्रतिनिधिसभा चुनाव में पार्टी की नीति तथा निर्णय विपरीत पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार विरुद्ध उम्मीदवारी देने के कारण जसपा नेपाल ने यादवसहित चन्दनकुमार सिंह (बारा), आत्माराम साह (बारा), कमरुल्लाह अन्सारी (बारा), उदयकान्त मिश्र (सर्लाही), हरिनारायण यादव (महोत्तरी), नवलकिशोर सिंह (बारा) तथा डा. शिवजी यादव (महोत्तरी) पर कारबाही की है ।

यह भी पढें   दीपमाला ढकाल ने जीता 'मिस नेपाल 2026' का प्रतिष्ठित खिताब

प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के मनोनयन दर्ता के पूर्वसन्ध्या में यादव जसपा नेपाल  त्याग कर नेकपा एमाले में प्रवेश किया था । एमाले प्रवेश के साथ ही उन्हाेंने पर्सा क्षेत्र नम्बर-१  से उम्मीदवारी दिया है । यादव अभी चुनावी प्रचारप्रसार में व्यस्त हैं।

जसपा नेपाल ने यादव तथा अन्य पर आज कारबाही करने की विज्ञप्ति निकाली है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com