Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह घोषणापत्र केबल नीति और योजना मात्र नहीं है – उपेन्द्र यादव

 

काठमांडू, माघ १६ – जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष एवं सप्तरी क्षेत्र नं ३ के उम्मीदवार उपेन्द्र यादव ने कहा है कि नेपाली राजनीति में जसपा नेपाल अपनी अग्रणी भूमिका निर्वाह करते हुए उत्तरदायी और विकासमुखी सोच के महत्त्व को स्थापित किया है । पार्टी द्वारा २७ बूंदे चुनावी प्रतिबद्धता पत्र सार्वजनिक किया गया है । प्रतिबद्धता पत्र को लेकर यादव ने कहा कि उन्होंने इसे पार्टी के स्पष्ट उद्देश्यों और योजनाओं को सीधे जनता के सामने प्रस्तुत करने के अवसर के रूप में लिया है।
चुनावी अभियान में सक्रिय अध्यक्ष यादव ने कहा – यह घोषणापत्र केबल नीति और योजना मात्र नहीं है । यह जनता की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के प्रति पार्टी की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता भी है । जनता के बीच पार्टी की प्रतिबद्धता सार्वजनिक करने के कार्य से मतदाताओं के बीच विश्वास का वातावरण सिर्जना करने और अन्य दलों को भी  अपनी योजनाओं को स्पष्ट करने के लिए प्रेरणा मिलती है ।
अध्यक्ष यादव ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गो की समस्याओं को हल करने के लिए पार्टी की नीति और संकल्प स्पष्ट होंगे और राजनीतिक रूप से पारदर्शिता और जवाबदेहिता का उदाहरण प्रस्तुत करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *