Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैर आवासीय नेपाली संघ द्वारा विश्व सम्मेलन के लिए उच्चस्तरीय आयोजक समिति गठन

 

काठमांडू, माघ १६ – गैर आवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए) के १२ वें विश्व सम्मेलन की तैयारी के लिए उच्चस्तरीय आयोजक समिति गठन की गई है ।
विदेश मंत्री स्तरीय निर्णय अनुसार आगामी मार्च में नेपाल में होने जा रही विश्व सम्मेलन की तैयारी तथा व्यवस्थापन के लिए विदेश मन्त्री बालानन्द शर्मा की अध्यक्षता में उक्त समिति गठन किए जाने की जानकारी मंत्रालय ने दी है ।
फागुन २९ गते से लेकर चैत्र २, २०८२ (मार्च १४–१६, २०२६) तक नेपाल में विश्व सम्मेलन होने जा रहा है । सम्मेलन को सफल, प्रभावकारी और व्यवस्थित रूप में सम्पन्न करने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है । जिसमें विभिन्न सरोकार वाले निकायों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी । यह जानकारी मंत्रालय ने दी है ।
आयोजक समिति विस्तृत विवरण –
अध्यक्ष– विदेश मंत्री, सदस्य– राष्ट्रिय योजना आयोग, सचिव – विदेश मंत्रालय, सचिव –अर्थ मंत्रालय,
सचिव– उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय,सचिव –कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्रालय,
प्रमुख कार्यकारी अधिकृत, नेपाल लगानी बोर्ड,सह–सचिव, श्रम आप्रवासन तथा नेपाली डायस्पोरा समन्वय महाशाखा, सह–सचिव, आर्थिक कूटनीति महाशाखा, अध्यक्ष, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ
अध्यक्ष, नेपाल उद्योग परिषद्, अध्यक्ष, नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स,
डा. बद्री के.सी., अध्यक्ष, गैर आवासीय नेपाली संघ
महेश कुमार श्रेष्ठ, अध्यक्ष, गैर आवासीय नेपाली संघ
प्रमुख कार्यकारी अधिकृत, गैर आवासीय नेपाली संघ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com