बालेन के काठमांडू स्थित घर के गेट में हुई तोड़फोड़, चोरी की आशंका
काठमांडू, माघ १७ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन)के काठमांडू स्थित घर के गेट में तोड़फोड़ हुई है ।
शुक्रवार की रात अज्ञात समूह ने घर के गेट के ग्रिल को तोड़ दिया है। ये जानकारी पुलिस परिसर, काठमांडू ने दी है । पुलिस ने आशंका जताई है कि चोर ने चोरी करने के उद्देश्य से गेट को तोड़ा होगा । पुलिस ने जानकारी दी है कि चोरी की आशंका को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है । झापा–५ से चुनाव लड़ रहे बालेन हाल चुनावी प्रचार के लिए कर्णाली गए हुए हैं । पुलिस जानकारी ले रही है कि उस वक्त घर में कौन–कौन थे ? चोरी हुई या नहीं इसे जानने का प्रयास किया जा रहा है ।

