देश परिवर्तन के लिए कांग्रेस ने स्वयं में बदलाव लाया है – गगन थापा
काठमांडू, माघ १७ – नेपाली कांग्रेस सभापति गगन कुमार थापा ने कहा है कि परिवर्तित कांग्रेस देश को बदलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ी है ।
नेपाली कांग्रेस द्वारा काठमांडू क्षेत्र नं ४ में आयोजित निर्वाचन परिचालन मूल समिति घोषणा समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन के लिए कांग्रेस ने स्वयं में बदलाव लाया है ।
थापा ने कहा कि –समयक्रम के साथ कांग्रेस नए काम, सोच और संकल्प के साथ आगे बढ़ी है । कांग्रेस के भीतर नेताओं से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अभियान शुरु किया गया है ।
उन्होंने कहा कि टिकट पाने के लिए नेताओं के घर में जाने की प्रवृति जो थी उसे समाप्त करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है । लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के बारे में कांग्रेस किसी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी ।
सभापति थापा ने यह भी बताया कि विशेष महाधिवेशन ने पार्टी के भीतर गुट और भागभंडा की जो राजनीति थी उसका अंत किया है । अभी की कांग्रेुस युवाओं की आवाज को सुनकर आगे बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सुधार का एजेंडा और सभी को जोड़ने की ताकत है ।
उन्होंने काठमांडू क्षेत्र नं ४ के कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आपके साथ के कारण ही मैं यहाँ तक आ सका । आपके सहयोग के कारण ही मैं इस क्षेत्र से तीन बार चुना गया आपके इस स्नेह को मैं कभी नहीं भूलूंगा । सभापति थापा ने यह भी कहा कि उन्होंने मधेश को काठमांडू से जोड़ने और मधेश के मुद्दें को समझने के लिए सर्लाही क्षेत्र नं ४ से अपनी उम्मीदवारी दी है ।


