Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बसैठ चानपुरा में कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य महोत्सव का भव्य आयोजन

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । ख्याति प्राप्त शिक्षाविद डा.संत कुमार चौधरी द्वारा स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्र बसैठ चानपुरा में 31 जनवरी से तीन दिवसीय कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य महोत्सव कृषि विज्ञान केन्द्र एवं वेदमती भवनाथ चौधरी कालेज आफ चानपुरा बसैठ में आयोजन किया गया है। डा.संत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में इस महोत्सव का उद्घाटन प्रमुख अतिथि राम कृपाल यादव, अति विशिष्ट अतिथि पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री तथा भाजपा के सचेतक विनोद नारायण झा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्म भूषण हुक्म देव नारायण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौवे ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस महोत्सव में नेपाल, फ्रांस, रूस सहित विश्व के कई देशों के 37 कृषि वैज्ञानिक तथा शिक्षाविद भाग लिए हैं। तीन दिवसीय महोत्सव में कृषि, पशुपालन के बारे में कृषि वैज्ञानिक नवीनतम कृषि तकनीकी के बारे में विभिन्न आयामों पर कार्यपत्र प्रस्तुत करेंगे। मोटे अनाज के बारे में बिशेष जानकारी कृषि बैज्ञानिक किसानों को उपलब्ध करायेंगे।
तीन दिवसीय महोत्सव में नेत्र रोग सहित अन्य रोगो के बारे में स्वास्थ्य शिविर में सलाह उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस महोत्सव में सौ से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें मिथिला पेंटिंग, लघु तथा कुटीर उद्योग पर आधारित सामान, उन्नत किस्म फल फूल के नर्सरी, जैविक खाद सहित अन्य स्टाल लगाये गये हैं। कृषि महोत्सव में प्रगतिशील किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र बसैठ चानपुरा द्वारा सम्मानित भी किए जायेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *