Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्याहुत सेवा समिति (कलवार कुटी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । ब्याहुत कलवार समिति (कलवार कुटी) जनकपुरधाम का शनिवार को नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। श्याम प्रसाद साह की अध्यक्षता में संपन्न शपथग्रहण समारोह के प्रमुख अतिथि नेपाल कलवार महासंघ काठमांडूके अध्यक्ष ई. राम चंद्र साह थे। निर्वाची पदाधिकारी उमेश साह ने उनव निर्वाचित अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए ई. राम चंद्र साह नेकहा कि कलवार जाति राजनीति में काफी पीछे है। जिसके कारण देश के उच्च पदो में सहभागिता न्यून है। कलवार जाति केवल वोट देने का जरिया न बने। सभी एकता एवं संगठित होकर मतदान करने से राजनीति में आगे बढ सकते हैं। उन्होंने समाज में शिक्षा, दहेज उन्मूलन तथा गरीब मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद करने पर भी बल दिया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मेयर लाल किशोर साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का अध्यक्ष सुरेन्द्र भंडारी, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार साह, निर्मल चौधरी, ई. प्रकाश चंद्र साह, जनकपुरधाम बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, संपादक कैलाश दास, जीतेन्द्र प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *