Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज हम बदले हुए रुप में देश और जनता के सामने खड़े हैं – गगन थापा

 

काठमांडू, माघ १७ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने कहा है कि आज हम बदले हुए रुप में देश और जनता के सामने खड़े हैं । मैं यह नहीं कहता कि ये केवल नेतृत्व में बदलाव के कारण आया है, ये कोई जादू नहीं है क्योंकि मैं मानता हूँ कि जादू या स्टंट करने से देश की प्रणाली में सुधार नहीं होगा ।
आज काठमांडू ४ में शनिवार आयोजिक निर्वाचन परिचालन समिति की कार्यक्रम में थापा ने यह भी कहा कि स्टंट, जादू या चालबाजी (चटक) करके देश की प्रणाली में सुधार नहीं होगा ।
थापा ने कहा कि ‘हमारे सार्वजनिक संस्थाओं और निकायों द्वारा होने वाले कारोबार में किसी तरह का कोई आर्थिक लेन देन नहीं होगी, हम सभी यही चाहते है न । लेकिन यह कहने से नहीं होगा कि इसके लिए मैं कोई जादू करुँगा, चालबाजी करुँगा, डंडा लेकर जाऊंगा, मैं स्टंट दिखाऊंगा बल्कि एक सिस्टम बनाने की जरुरत है ।
उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सिस्टम बनाने में विश्वास करती है, प्रक्रियाओं को बनाने में विश्वास करती है और यहीं से हम परिणाम देना चाहते हैं ।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जनता के बीच जाए और कहे कि कांग्रेस नई पार्टी है । उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि केवल नेतृत्व का चेहरा बदलने से कांग्रेस नई हो गई है ।
उन्होंने कहा कि – नेतृत्व के साथ ही कांग्रेस की सोच और शैली में भी बदलाव आया है । आज हम बदले हुए रुप में देश और जनता के सामने खड़े हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *