Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा बीसीसी नेपाल को पूर्णिया की टीम ने 5 विकेट से हराया

अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र )

जोगबनी में आयोजित अमन मिश्रा इंडो नेपाल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवा मुकाबला बीसीसी नेपाल एवं पूर्णिया के बीच खेला गया। बीसीसी नेपाल ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बीसीसी नेपाल ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 139 रनों पर ही सिमट गई। बीसीसी नेपाल की ओर से बैटिंग करते हुए अनिल लामिछाने ने 57 रन बनाए और अवनीश कुमार ने 28 रनों का योगदान देकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। वहीं पूर्णिया की ओर से बोलिंग करते हुए हमजा, आयुष और शिशिर साकेत ने चार-चार ओवर फेंकते हुए दो-दो विकेट हासिल की। वही पूर्णिया को 140 रनों का लक्ष मिला। जिसका पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खो कर 145 रन बना दिया और मैच 5 विकेट से जीत लिए । वही पूर्णिया की ओर से आकिब राजा 53 रन ,आयान कुमार ने 23 रन बनाए । वही बीसीसी नेपाल के ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिल लामीछाने और तुषार मंडल आने कोटे के 4 ओवर फेक एक एक विकेट अर्जित किया। पूर्णिया की ओर से बेहतर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज आकिब राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिसे अतिथि डॉक्टर साकेत तरफदार के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दारा सिंह ,खुशबू दुबे ,प्रभात सिंह, जावेद राजा , अमित सिंह, दिनेश साह, गुड्डू सिंह, संतोष शर्मा , लंकेश तिवारी , रंजीत झा , राकेश साह , माला मिश्रा, अमित झा, बदरूजमा सहित अन्य सक्रिय रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *