खड्का द्वरा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए भारत से अपील
काठमांडू २७ जुलाई | नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य एवं पूर्वमन्त्री खुमबहादुर खड्का ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए भारत से अपील की है । विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होने बताया कि नेपाल के हित के लिए भारत को सहयोग करना उनका फर्ज बनता है । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे– भारत से आए भाजपा के विधायक आदित्यनाथ । साथ में राप्रपा महामन्त्री दीपक बोहोरा और स्वामी कमलनयनाचार्य भी थे ।
कार्यक्रम में हिन्दी भाषा में सम्बोधन करते हुए खड्का ने कहा कि नेपाल के राष्ट्रिय हित के लिए भी नेपालको पुनः हिन्दू राज्य घोषित करना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘नेपाल–भारत भाई–भाई है, समान हैं । इसलिए नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सहयोग करना भारत की नैतिक दायित्व हैं ।’ उन्हों ने कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे भारत जाकर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेताओं को इस बात को अवगत कराए । खड्का ने कहा है कि नेपालको हिन्दू राज्य बनाने के लिए वह अपने खून भी बहा सकते हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए दूसरे अतिथि कमलनयनाचार्य ने बताया है कि अगर नेपाल को हिन्दू राज्य घोषित नहीं किया गया तो आन्दोलन का तूफान उठेगा, जिसको कोई नहीं रोक पाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक पड़ने पर वह तलबार भी उठासकते हैं और हिन्दू धर्म विरोधी सभी नेताओं को नेपाल से खेद सकेत हैं ।

