Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु के चन्द्रौटा में मालपोत और नापी का काम सुचारु, पहले दिन सौ लोग लाभान्वित

 

Kapilavastu-gate.png-1दिलिप कुमार यादव

(कपिलवस्तु), १० साउन । कपिलवस्तु के चन्द्रौटा में मालपोत और नापी सम्बन्धी सेवा सुचारु होने के साथ ही सबसे पहले शिवराज नगरपालिका १० की मधु पोख्रेल ने जमीन रजिष्ट्रेसन का पास लिया । उनके ही साथ दूसरे नम्बर में शिवराज नगरपालिका ६ के रमेश सुवेदी ने भी जमीन रजिष्ट्रेसन कराया

सेवा लेने के लिए सुबह ही कार्यालय पहुँचे शिवराज ६, चन्द्रौटा के रमेश आधा घण्टा के अन्दर ही जमीन पास हो जाने से अत्यन्त प्रसन्न थे । उन्होंने बताया कि उन्हें बाहर लेखन्दास, फोटोकपी और कार्यालय में राजस्व के अलावा कहीं भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा । उन्होंने कहा कि पहले तोलिहवा जाना पड़ता था जिसमें अतिरिक्त खर्च होता था और साथ ही कर्मचारियों को घूस भी देना पड़ता था कम से कम अब इससे मुक्ति मिल गई है । वहाँ पहुँचे अन्य लोगों ने भी एसी ही अभिव्यक्ति दी ।

पिछले समय में चन्द्राटा में हुए विकास और अब मालपोत कार्यालय खुलने की वजह से वहाँ के नागरिक अत्यन्त प्रसन्न हैं । अपने ही क्षेत्र में मालपोत कार्यालय हो जाने की वजह से उन्हें कई परेशायिों से निजात मिल गई है । काम सुचारु होने के पहले दिन लोगों की उत्साहजनक सहभागिता थी इसकी जानकारी मालपोत अधिकृत मदनबहादुर जीसी ने दी । कार्यालय प्रमुख जिसी के अनुसार पहले दिन लगभग एक सौ लोगों ने आसानी से अपना काम करवाया । जिसी ने ३५ रजिष्ट्रेसन तथा फोटो टाँस, जमीन रोका, नकल लेने जैसे अन्य सेवा लेने वालों की संख्या ५० से अधिक थी । सेवाग्राही को सुविधा मिलने, सेवा प्रवाह करने की जानकारी मालपोत अधिकृत जिसी ने दी । जीसी ने कहा कि सेवाग्राही की सन्तुष्टी में ही अपनी सन्तुष्टी है । मालपोत में अभी १५ लोगों की दरबन्दी है । हाल ४ जना कर्मचारी सेवाग्राही को सन्तुष्ट करने में अपना सहयोग दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि अब तक जो मालपोत पर आरोप लगते आए हैं हम उसे यहाँ नहीं होने देंगे और इमानदारी से आगे बढेंगे । नापी अधिकृत श्रीधर ढुंगाना ने भी सेवाग्राही को सम्पूर्ण सेवा उपलबध कराने की प्रतिबद्धता जताई ।

यह भी पढें   बैंकिंग सिस्टम में अधिक तरलता, नेपाल राष्ट्र बैंक ४० अरब रुपये खींचेगा

नेपाल सरकार के मन्त्रीपरिषद के मिति २०७१ साउन ९ गते को हुए निर्णय से देशभर के २० जिला के २१ स्थान में मालपोत और नापी कार्यालय स्थापना करने का निर्णय लिया गया था । जिसके अनुसार मन्त्रीपरिषद प्रशासनिक समिति के मिति २०७१।६।३० के निर्णय से कर्मचारी व्यवस्थापन के साथ ही चन्द्रौटा मालपोत और नापी कार्यालय के कार्यक्षेत्र शिवराज और कृष्णनगर नगरपालिका के गाविस के शिवपुर, चनई, विरपुर, विसुनपुर, जवाभारी, कृष्णनगर, शिवानगर, सिर्सिहवा गाविस के साथ ही गुगौली, शिवगढी, खुरुहुरिया, पत्थरदेइया, गणेशपुर, रानगर, विद्यानगर, भगवानपुर, बहादुरगञ्ज, पुरुषोत्तमपुर, लालपुर, थुन्हिया, भिल्मी र अजिगरा गाविस उल्लेख किया गया था ।

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

सरकार के निर्णय अनुरुप गत २०७१ चैत्र १५ गते जिला के चन्द्रौटा में मालपोत और नापी कार्यालय के लिए घर भाड़ा में लेकर साइनबोर्ड समेत स्थापना किया गया था । लेकिन जिला में राजनैतिक खींचातानी और लेखन्दासओं के अवरोध के कारण कार्यालय का आवश्यक कागजात समेत नहीं आने के कारण एक वर्ष बाद कार्यालय ने सेवा सुचारु किया है । राजनैतिक अवरोध के वावजुद भी गत २०७२।४।१ गते रातों रात जिला मालपोत और नापी कार्यालय से नक्सा, फिल्डबुक, प्लट, रजिष्टर, लगत, मोठ, श्रेस्ता आदि कागजात और सामग्रीहरु लाने की जानकारी चन्द्रौटा नगरविकास समिति अध्यक्ष हरिप्रसाद पोख्रेल ने दी । समस्या और चुनौती का सामना करते हुए एक वर्ष के बाद पछि कार्यालय सुचारु करने में सफलता मिली है समिति अध्यक्ष पोख्रेल ने बताया । इस क्षेत्र के राजनीतिक दल के अगुवा तथा समाजसेवी के सहयोग से सफलता हासिल करने में अपनी खुशी व्यक्त की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *