Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने वीडियों द्वारा दिया संदेश कहा मैं पुराने नेताओं की भीड़ से अलग हूँ

 

काठमांडू, माघ १८ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)के संयोजक पुष्कमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने आज (रविवार) एक वीडियों द्वारा संदेश दिया है । संदेश में उन्होेंने कहा कि वे पुराने नेताओं की भीड़ से अलग हैं और सत्ता का उन्हें कोई लोभ नहीं है । सामाजिक संजाल द्वारा जेनजी और युवाओं को संबोधन करते हुए संयोजक प्रचण्ड ने कहा कि वे नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ते रहेंगे । उन्होंने कहा कि ‘बहुतों को लग सकता है कि मैं और मुझ जैसे पुराने नेता एक ही जैसे हैं । लेकिन मैं आज इस सार्वजनिक मंच से स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैं उन पुराने नेताओं की भीड़ में नहीं हूँ । मैं उस सत्ता के वटवारे में कभी शामिल नहीं होना चाहूँगा जिसने देश को बंधक बनाकर रखा है ।,’ उन्होंने कहा कि ‘मैं इन सबसे अलग हूँ और मैं ये प्रमाणित करके रहूँगा । मेरे काम और निष्ठा को आने वाला समय प्रमाणित करेगा । उन्होंने यह भी कहा कि अपनी संतान, जीवनसंगिनी और सहयोद्धाओं को खोने के बाद अब सत्ता का लोभ नहीं है । उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति अपने जीवन में जितना खो सकता है मैंने खो दिया है । लेकिन मुझे लगता है ये संघर्ष केवल मेरा व्यक्तिगत संघर्ष और यही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *