Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रंगेली में पति ने पहले पत्नी की हत्या की बाद में खुद भी आत्महत्या की

 

काठमांडू, माघ २०– मोरङ के रंगेली नगरपालिका–५ में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है । पत्नी की हत्या के बाद उसने स्वयं पर भी चाकू से प्रहार किया । उसकी भी घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि मंगलवार की सुबह लगभग २ः४५ बजे रंगेली–५ धनपट्टी में यह घटना हुई है । मोरङ पुलिस के अनुसार रंगेली–५ बहुवन के २१ वर्षीय मुकेशकुमार मण्डल अपने ससुराल गया था । वहाँ उसो अपनी २१ वर्षीया पत्नी अम्बिकाकुमारी मण्डल की चाकू मार कर हत्या कर दी । उसकी हत्या करने के कुछ ही देर बाद उसी चाकू से अपनी गर्दन पर  प्रहार   किया । मुकेश की भी घटनास्थल में मृत्यु हो गई । घटना के बारे में विस्तृत अनुसंधान की जा रही है ।

यह भी पढें   डा. राजेन्द्र विमल: एक युगद्रष्टा को अंतिम विदाई : डा विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com