राष्ट्रपति पौडेल ने जापानी व्यापारिक समुदायों से नेपाल में आत्मविश्वास के साथ निवेश तथा व्यापार करने का किया आह्वान
काठमांडू, माघ २०– राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल अभी जापान भ्रमण में हैं । अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने जापानी व्यापारिक समुदायों से आह्वान किया है कि वे नेपाल में व्यापारिक अवसर की तलाश करें । उन्होंने जापानी व्यापारिक समुदाय से कहा कि आप नेपाल में निवेश करने और व्यापार के लिए आए । मुझे पूरा विश्वास है इसमें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए नेपाल सरकार कटिवद्ध रहेगी ।
नेपाल और जापान बीच के कूटनीतिक संबंध स्थापना होने के ७० वें वर्षगाँठ के अवसर पर जापान के टोकियो में सोमवार को आयोजित जापान के व्यापारिक समुदायों के सदस्यों के साथ अंतरक्रियात्मक कार्यक्रम को संबोधन करते हुए राष्ट्रपति पौडेल ने यह आह्वान किया है । राष्ट्रपति पौडेल ने कहा नेपाल सरकार विदेशी निवेश को पूर्ण समर्थन, निर्बाध सहजीकरण और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । ये जानकारी राष्ट्रपति पौडेल के निजी सचिवालय ने दी है ।
राष्ट्रपति पौडेल ने गौतम बुद्ध के दर्शन से प्रेरित होने और नेपाल और जापान के बीच प्राचीन काल से सांस्कृतिक संबंध होने का उल्लेख करते हुए कहा, “गौतम बुद्ध ने कहा था – शांति की विजय वही है जिसमें किसी की हार न हो ।”
उन्होंने नेपाल में आत्मविश्वास के साथ निवेश करने और व्यापार करने का आह्वान किया है, और कृषि, जल संसाधन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया है ।



