Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायण काजी के नेतृत्व में २५ लोग लिख रहे हैं नेकपा का घोषणापत्र

 

काठमांडू, माघ २०– फागुन २१ गते को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) एक महीने से घोषणा पत्र लिखने का काक कर रही है । घोषणा पत्र लिखने के लिए नेकपा ने नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ के नेतृत्व में २५ सदस्यीय कमिटी बनाई थी । इसमें १० कार्यो में विभाजित कर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है । राजनीतिक भाग का मसौदा तैयार करने के लिए प्रमेश हमाल, राजेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ, देव गुरूङ और शक्ति बस्नेत को जिम्मेदारी दी गई है ।

सुशासन, प्रशासन सुधार और महिला हक हित के लिए पम्फा भूसाल, शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर गिरिराजमणि पोखरेल और शक्ति बस्नेत, संघीयता, समावेशीकरण, आदिवासी जनजाति, दलित, मुस्लिम, थारू, और सीमान्तकृत समुदायों के हकहित को लेकर योजना तैयार करने के लिए परशुराम तामाङ को जिम्मेदारी दी गई है ।
इसी तरह भूमि, किसान और सुकुम्बासी के क्षेत्र में योजना तैयार करने के लिए बलराम बाँस्कोटा, नहेन्द्र खड्का और डा. भीमा ढुंगाना को जिम्मेदारी दी गई है । उद्योग, पर्यटन और रोजगार को लेकर सुवास काफ्ले, परराष्ट्र नीति, डिजिटल नेपाल अभियान को लेकर युवानाथ लम्साल और विकास ढकाल को जिम्मेदारी दी गई है । महिला और सामाजिक सुरक्षा को लेकर मसौदा तैयार करने के लिए दुर्गा न्यौपाने भट्टराई को जिम्मेदारी दी गई है ।
इसके संयोजन की जिम्मेदारी योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मीनबहादुर श्रेष्ठ और डीपी ढकाल को दिया गया है ।
इसमें पार्टी नेताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में काम किए हुए व्यक्तियों को समेटा गया है ।
ट्रेड युनियन के जानकार, अर्थ, योजना, शिक्षा, प्रशासन, राष्ट्रीय राजनीति और कुटनीति, कृषि, स्वास्थ्य क्षेत्र के विज्ञ तथा जानकारों को घोषणा पत्र लिखने के लिए लगाया लगा है । यह जानकारी कमिटी के सदस्य नेता जयबहादुर कार्की ने दी है ।
उनके अनुसार घोषणा पत्र का मसौदा तैयार हो चुका है लेकिन इसे अंतिम रुप देना अभी बाकी ही है । चुनाव को लेकर सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में गए हुए है जिसके कारण घोषणापत्र का काम बाकी है ।
नारायणकाजी श्रेष्ठ सर्लाही ३ से उम्मीदवार हैं । शक्ति बस्नेत जाजरकोट में चुनाव प्रचार में व्यस्त है । बाकी और नेता भी अभी अपने–अपने चुनावी क्षेत्र में है । बस थोड़ा सा काम बाकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *