रुपन्देही स्कूल बस दुर्घटना : २२ विद्यार्थी घायल
काठमांडू, माघ २०– रुपन्देही में एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । इस दुर्घटना में २२ लोग घायल हुए हैं । जिला के ओमसतिया में स्कूल बस और धान से लदे हुए ट्रैक्टर एक आपस में टकरा गए जिससे यह दुर्घटना हुई । यह दुर्घटना आज सुबह साढे ६ बजे हुई है ।
२२ में से दो लोगों के सर में चोट लगी है । अन्य सामान्य रुप से घायल हैं । यह जानकारी जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही ने दी है । घायलों में ११ लोगों को युनिवर्सल मेडिकल कॉलेज भैरहवा में और बाकियों का भीम अस्पताल भैरहवा में इलाज किया जा रहा है । मणिग्राम स्थित शांति नमूना मावि में कक्षा ११ और १२ में अध्ययनरत विद्यार्थी घायल हुए हैं । नवलपरासी से भैरहवा आ रही लु१ख ८६७५ नंबर की बस और लु३त ३५३० नंबर की ट्रैक्टर एक आपस में टकरा गई । दोनों सवारी के चालकों को नियंत्रण में ले लिया है ।



