हम स्वयं देश का नेतृत्व करने आए हैं, किसी और को प्रधानमंत्री बनाने नहीं – कुलमान घिसिङ
काठमांडू, माघ २२ – उज्यालो पार्टी नेपाल के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ ने कहा कि उनकी पार्टी किसी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं वरन देश के कार्यकारी नेतृत्व संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरी है ।
आज संचारकर्मियों से बात करते हुए घिसिङ ने इस बात का जिक्र किया कि देश का नेतृत्व और आमूल परिवर्तन के लिए उनकी पार्टी का कोई विकल्प नहीं है । घिसिङ ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री हम ही बनेंगे, हम ही इस देश का नेतृत्व करेंगे ’ ‘हम देश का नेतृत्व करने आए हैं, किसी और को प्रधानमंत्री बनाने नहीं आए हैं । हम स्वयं प्रधानमंत्री बनकर इस देश का नेतृत्व और परिवर्तन करने आए हैं ।’
घिसिङ ने यह भी कहा कि इसबार के चुनाव में जनता को भाषण करने वालों को नही चुनकर काम करके नतीजा देने वालों को चुनना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अतीत में भी काम करके दिखाया है और भविष्य में भी परिणाममुखी काम करने की प्रतिबद्धता जताई। घिसिङ ने आगे कहा, “हमने कल भी डिलीवरी दी है, आज भी दी है और भविष्य में भी परिणाम देंगे।”



