Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैतडी के पुर्चौंडी में बस दुर्घटना १३ लोगों की मृत्यु, ३४ लोग घायल

 

काठमांडू, माघ २३ – बैतडी के पुर्चौंडी में बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । इस बस खुर्घटना में १३ लोगों की मृत्यु हो गई है और ३४ लोग घायल हैं । शुक्रवार की सुबह तक १३ लागों की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी है । दुल्हा और दुल्हन दूसरी गाड़ी में थे। वे सकुशल हैं ।
इससे पहले, घटना स्थल में ही आठ लोगों की मृत्यु हुई थी । डडेलधुरा अस्पताल में इलाज के क्रम में और पाँच लोगों की मृत्यु हो गई । घायलों में से २५ को डडेलधुरा में और चार को बझाङ के देउलेक में इलाज किया जा रहा है । घायलों में से पाँच को इलाज के धनगढ़ी रेफर किया गया है । बझाङ बित्थडचिर गाँवपालिका–७ निवासी, ४० वर्षीय केशबराज जोशी, १३ वर्षीय अशोकराज जोशी, ३५ वर्षीय वसन्त जोशी, ४१ वर्षीय विष्णुदत्त जोशी, ४२ वर्षीय नरेशराज जोशी की मृत्यु हो गई है ।
जिला पुलिस कार्यालय बैतडी ने जानकारी दी है कि बझाङ केदारस्यु गाँवपालिका ६० वर्षीय मोहनदेव भट्ट, बझाङ जयपृथ्वी नगरपालिका–७ के ४० वर्षीय वसन्तराज रतला, बैतडी पुर्चौडी–७ निवासी ४० वर्षीया पुष्पा अवस्थी, बझाङ बित्थडचिर–७ के १७ वर्षीय बिसनदत्त जोशी, उसी स्थान के निवासी २८ वर्ष के दीपकराज जोशी, उसी स्थान के ४६ वर्षीय किसनदत्त जोशी, बझाङ केदारस्यु ७ के २७ वर्षीय केशबदत्त भट्ट और बैतडी पुर्चौडी–७ निवासी १४ वर्ष के सुशील जोशी कीे मृत्यु हुई है ।
जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के अनुसार बैतडी के पुर्चौडी से बारात ले जा रही बस बझाङ की ओर जा रही सु.प.प्र. ०२–००१ ख १११९ नंबर की पवनदूत यातायात के बस गुरुवार की रात अनियंत्रित होकर लगभग २०० मीटरनीचे गिर गई । बस चालक वीरेन्द्र बुढा को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है और उससे पुछताछ कर रही है ।
घायलाें के नामः
१) जमिला जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२) नन्द लाल कोइराला– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
३) धनपति अवस्थी– जिला बैतडी, पुर्चौडी नगरपालिका– ७
४) चन्दा अवस्थी– जिला बैतडी, पुर्चौडी नगरपालिका– ७
५) कलावती अवस्थी– जिला बैतडी, पुर्चौडी नगरपालिका– ७
६) पुखराज जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका–७
७) प्रतिमा जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
८) विजयराज जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
९) प्रेमराज जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१०) हेमन्त जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
११) हरि बोहरा– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१२) प्रतीक जोशी– जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१३) सुनकु जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१४) सरिता अवस्थी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१५) पदमराज जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका–७
१६) दिनेश जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१७) अमृत जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१८) प्रवेश जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
१९) मनीषा जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२०) गजेन्द्रराज जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२१) शंकरदत्त जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका–७
२२) रमुना अवस्थी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका–७
२३) आरती जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२४) कृष्णदत्त जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२५) मनोज जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२६) वीरबहादुर धामी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका–७
२७) कृष्ण जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर नगरपालिका– ७
२८) जानकी भट्ट बैतडी, केदारस्युँ गाँवपालिका– ४
२९) किरण अवस्थी बैतडी, पुर्चौडी नगरपालिका– ७
३०) कमलप्रसाद जोशी बैतडी, पुर्चौडी नगरपालिका– ७

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश भर के विभिन्न सड़कें अवरुद्ध

देलेक स्वास्थ्य चौकी, बझाङ में जिनका इलाज चल रहा है उनके नाम :
३१) उत्सवराज जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर गाँवपालिका–४
३२) नमराम जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर गाँवपालिका– ५
३३) हलेसीकुमारी जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर गाँवपालिका– ५
३४) विपीन जोशी जिला बझाङ, बित्थडचिर गाँवपालिका– ५

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *