Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका और ईरान बातचीत के लिए सहमत

 

काठमांडू, माघ २३ – अमेरिका और इरान के अधिकारियों ने शुक्रवार ओमान में वार्ता होने की पुष्टि की है । बुधवार को दोनों देशों ने कहा था कि इरान के परमाणु कार्यक्रम संबंधी वार्ता ओमान की राजधानी मस्कट में होगी । वार्ता में सहमति नहीं होने की खबरों के बीच इरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघ्ची ने सामाजिक संजाल एक्स पर लिखा है कि “मैं ओमानी भाइयों का आभारी हूँ सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए । ”
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने भी शुक्रवार ओमान में वार्ता होने की पुष्टि की है । सप्ताह के शुरु में अमेरिकी अधिकारियों ने ये वार्ता टर्की में होने की संभावना व्यक्त की थी ।
वार्ता की पुष्टि होने के बाद दोनों पक्ष ने स्पष्ट एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया है । तेहरान चाहता है कि पश्चिम के साथ वार्ता केवल लंबे समय से चले आ रहे परमाणु कार्यक्रम विवाद तक ही सीमित रहे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि परमाणु कार्यक्रम के साथ ही इरान के बैलिस्टिक क्षेप्यास्त्र कार्यक्रम, मध्य पूर्व में तेहरान समर्थित लडाकु समूहों की भूमिका और ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रही कारवाई पर भी चर्चा की जाएगी ।
इरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेन्सी रोयटर्स को कहा कि “क्षेप्यास्त्र कार्यक्रम वार्ता के विषय होते ही नहीं है । यदि, अमेरिका गैर–परमाणु मुद्दा लाएगा तो वार्ता बिगड़ सकती है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *