बालेन झापा ५ की जनता को धोखा भी दे सकते हैं – विन्दा पाण्डे
काठमांडू, माघ २३ – नेकपा (एमाले) केन्द्रीय सदस्य डा.विन्दा पाण्डे ने दाबा किया कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह झापा क्षेत्र नंबर ५ को धोखा देंगे । एक कार्यक्रम में बात करते हुए डा.पाण्डे ने कहा कि काठमांडू महानगरवासी को बीच में ही छोड़ने वाले मेयर बालेन झापा ५ के मतदाताओं को भी धोखा दे सकते हैं । डा.पाण्डे का कहना था कि काठमांडू के मतदाताओं ने पाँच वर्ष के लिए मेयर में बालेन्द्र को चुना था । लेकिन उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया यह एक तरह का धोखा है । उन्होंने कहा कि मेयर का पद छोड़ते हुए बालेन ने काठमांडू वासियों को संबोधन तक नहीं किया । ऐसे में झापा ५ के मतदाताओं ने बालेन्द्र को जीता भी दिया और बालेन प्रधानमंत्री बन भी जाते हैं तो वो पीछे नहीं हटेंगे इसकी क्या गैरेंटी है ।


