सोने चाँदी की कीमतों में आई कमी
काठमांडू, माघ २३ – नेपाली बाजार में शुक्रवार (माघ २३ गते) सोने की कीमत में कमी आई है । नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार आज सोने की कीमत में प्रतितोला ४२ सौ रुपये की कमी आई है । आज सोने की कीमत प्रतितोला दो लाख ९१ हजार है ।
कल (गुरुवार) को सोने की कीमत प्रतितोला दो लाख ९५ हजार २०० रुपये थी ।
इसी तरह आज चाँदी की कीमत में भी प्रति तोला २७० रुपये की कमी आई है । आज चाँदी का कारोबार प्रतितोला चार हजार ७१० रुपये में हो रहा है । कल चाँदी का कारोबार चार हजार ९८० रुपये में हुआ था ।


