इस्लामावाद में हुए विस्फोट के मुख्य योजनाकार गिरफ्तार
काठमांडू, माघ २५ – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामावाद में शुक्रवार हुए आत्मघाती विस्फोट के मुख्य योजनाकार को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस्लामावाद के तरलाई स्थित इमामबाडा के शिया मस्जिद में ३१ लोगों की आत्मघाती विस्फोट होने से मृत्यु हो गई । इस विस्फोट के मुख्य योजनाकार सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने दी है । शनिवार पत्रकार सम्मेलन द्वारा गृहमंत्री नकवी ने बताया कि घटना में संलग्न चार लोगों में से एक मुख्य योजनाकार है । गृहमंत्री नकवी ने दाबा किया है कि विस्फोट का योजनाकार आईएसआईएस से संबन्धित एक अफगानी नागरिक है । उन्होंने यह भी बताया कि आक्रमण की सम्पूर्ण योजनाएं र प्रशिक्षण अफगानिस्तान में ही किए गए है ।
उन्होंने कहा कि – हमने जिन्हें गिरफ्तार किया है उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी दी है कि आक्रमणकारियों को कैसे पाकिस्तान लाया गया और कैसे प्रशिक्षण दिया गया । शनिवार को ही घटना की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ले ली थी । गृहमंत्री नकवी ने अफगानिस्तान के साथ ही भारत पर भी घटना के प्रायोजक होने का आरोप लगाया है । उनका कहना है कि अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी संजाल को भारत आर्थिक सहयोग दे रहा है । उनके इस प्रतिक्रिया को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोपों को आधारहीन कहते हुए खारिज किया है ।
शुक्रवार हुए विस्फोट में १७० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं ।


